Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

5 से 11 जनवरी तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD की भविष्यवाणी

  • शीतलहर की वजह से तापमान में और गिरावट दर्ज होगी, मौसम वैज्ञानिक ने भविष्यवाणी की है, मौसम वैज्ञानिक ने एक सप्ताह का मौसम का हाल बताया है

नोएडा : मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में कमी से मध्य भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलेगी। दिन का तापमान भी औसत से नीचे रहने की उम्मीद है। खासकर पश्चिमी यूपी सबसे अधिक ठंड से प्रभावित रहेेगा। यूपी के मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, पीलीभीत में जनवरी में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश भी सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

अगले 3 दिनों में लक्षद्वीप में भारी बारिश और तेज हवा चलने की उम्मीद जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेेगा। उत्तर प्रदेश के कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे स्थिति बनी रहने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार 2 जनवरी को दक्षिणी उत्तर प्रदेश और यूपी के मध्य के कुछ जिलों में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है। उसके अगले दिन तापमान में बढ़ने की उम्मीद है। लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली और पीलीभीत में घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा और राजस्‍थान से लगते जिलों में अधिक ठंड रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *