सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 8 बजकर 46 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 को रविवार के दिन मनाया जाएगा, 15 जनवरी को मकर संक्रांति सुबह 07 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 44 मिनट तक
सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते है, उस समय जो करण होता है, उसके अनुसार वाहनादि तय होते हैं।
इस बार बालव करण में होने से सिंह की सवारी साथ ही उपवाहन अश्व के साथ संक्रांति का प्रवेश होने जा रहा है। इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रान्ति का विशेष महत्व है और उत्तरायण इसीलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि सूर्य छः माह की अपनी दक्षिणी गोलार्ध की यात्रा पूर्ण कर उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करते हैं।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में विराजमान होते हैं, मान्यता है कि अपने शनि देव पिता सूर्य के अपने घर यानी मकर राशि में प्रवेश करने पर उनकी तिल, गुड़ से उपासना करते हैं, सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें।
इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें। तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत आदि डालें और फिर
‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
- मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त
- मकर संक्रांति रविवार, जनवरी 15, 2023 को
- मकर संक्रांति पुण्य काल – सुबह 07:16 से शाम 05:44 तक
- मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – प्रातः 07:16 से प्रातः 09:00 तक
- अवलोकन तिथि: 15 जनवरी, 2023
- पारगमन तिथि: 14 जनवरी, 2023
- जानिए राशिफल
- मेष – सावधान रहने की जरूरत है। जीवन में इस वर्ष कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- वृष – जीवन में किसी न किसी तरह का भय बना रहेगा।
- मिथुन – ज्ञान में वृद्धि होने का समय है। विद्यार्थी हैं तो उच्च शिक्षा का योग बन रहा है।
- कर्क – व्यक्तिगत संबंध खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
- सिंह – सूर्य का परिवर्तन यश, कीर्ति व पराक्रम बढ़ाएगा। आर्थिक, व्यवसायिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है।
- कन्या – जीवन में संतोष की व्रद्धी होगी। आपसी सौहार्द बढ़ेगा।
- तुला – खुश हो जाइये। सूर्य आपके लिए धन लाभ का योग लेकर आएगा।
- वृश्चिक – सतर्क रहें। लेन देन सोच विचार कर ही करें। हानि के योग हैं। अनावश्यक ख़र्च से बचें।
- धनु – समय अच्छा आ रहा है। हर कार्य में लाभ मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी।
- मकर – आपका आध्यात्मिक उन्नति का समय नजदीक है। प्रसिद्धि प्राप्त करने का समय है।
- कुंभ – मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। कार्यो को पूरा कर पाएंगे।
- मीन – हर क्षेत्र में सावधानी रखें। हनुमान जी की सेवा में स्वयं को अधिक से अधिक लगाएं।
