Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन

जम्मू : गुरुवार सुबह-सुबह जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बड़ा अभियान छेड़ा है। राज्य में एनआईए की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आतंकवाद को समर्थन देने वाले संभावित लोगों के ठिकानों पर की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह-सुबह एनआईए टीम ने कई जगहों पर दबिश दी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एनआईए की छापेमारी की जानकारी देते हुए तस्वीरें ट्ववीट की है। एजेंसी ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) की छापेमारी चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मालूम हो कि हाल ही में एनआईए ने जम्मू कश्मीर के कई जगहों पर छापेमारी कर दहशतगर्तों को सर्पोट करने वालों का खुलासा किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *