Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

सब्जी खरीदने गई बीवी को रास्ते में ही तलाक, पुलिस तक पहुंचा मामला

इंदौर : एक पति ने अपनी पत्नी को सरे बाजार तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहा और उसे छोडक़र चल दिया। ये सुनकर पत्नी दंग रह गई, दरअसल पत्नी सब्जी लेने बाजार गई थी, वहीं पति भी आया और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई, इसी बात पर वह तलाक देकर चलता बना, इस मामले में पत्नी ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया है। जिसमें महिला ने दहेज प्रताडऩा का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेशके इंदौर शहर में एहसान अंसानी ने सब्जी मंडी में ही अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, इनका विवाह साल 2018 में तंजीम नगर इंदौर निवासी शागुफ्ता अंसारी से हुआ था, शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच वाद विवाद चल रहा था, इसके बाद एक दिन अचानक उसने तलाक-तलाक-तलाक बोला और पत्नी को सरे बाजार ही छोडक़र चल दिया।

पत्नी के दर्ज कराया केस
महिला ने मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसका पति एहसान अंसारी एल्यूमिनियम फ्रेब्रिकेशन का काम करता है। वह शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त करता आ रहा है, चूंकि मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इस कारण वह उनकी डिमांड पूरी नहीं कर पाए, ऐसे में वह एक दिन तलाक-तलाक-तलाक बोलकर चला गया। महिला ने बताया कि उसके घरवालों ने कुछ मदद भी की थी, लेकिन इसके बावजूद भी वह ५ लाख रुपए की डिमांड करने लगा, जब वह डिमांड पूरी नहीं हुई तो परेशान करने लगा, उसने जब रखने से इंकार कर दिया तो पत्नी ने मजबूरन कोर्ट में पहुंचकर केस दर्ज करा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *