Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

विधानसभा में पोर्न देख रहे थे BJP विधायक, 27 मार्च की है घटना, वीडियो अब हो रहा वायरल

नई दिल्ली : विधानसभा, जहां राज्य के चुने हुए प्रतिनिधि जनता का जीवन आसान बनाने के लिए नियम बनाते हैं, किसी मसले पर बहस करते हैं, वहां एक विधायक पोर्न देखते हुए पकड़े गए। मामला त्रिपुरा का है, जहां हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। त्रिपुरा के विधानसभा में भाजपा के एक विधायक पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए। विधायक बड़े आराम से अपने टैब पर पोर्न देख रहे थे, जिसका किसी ने पीछे से वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विधानसभा में पोर्न देखने वाले विधायक का नाम है- जादब लाल नाथ। जादब लाल नाथ त्रिपुरा के बागबासा विधानसभा क्षेत्र से BJP के विधायक है। हाल ही चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। जहां वो सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बदले पोर्न देखते हुए पकड़े गए।

विधानसभा में बीजेपी विधायक का पोर्न देखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह घटना सोमवार 27 मार्च की है। लेकिन वीडियो अब वायरल हो रही है। इंडिया टुडे नॉर्थ ईस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान जादब लाल नाथ अपने टैबलेट पर पोर्न देख रहे थे, उसी दौरान किसी ने पीछे से उनका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विधानसभा में पोर्न देखने वाले भाजपा विधायक कौन हैं

सदन में पोर्न देखने वाले भाजपा विधायक जादब लाल नाथ अब हाल ही में हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से BJP से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंच गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *