Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

UP : छिबरामऊ तहसील में फांसी पर लटका सिपाही, बलदेव के गांव में मचा कोहराम

कन्नौज : छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही विष्णु मूल रूप से मथुरा जिले में बलदेव के गांव सैदपुर का निवासी है। 5 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। हर रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह ड्यूटी करने के लिए छिबरामऊ तहसील पहुंच गया।

वह फोन पर कुछ देर तक बात करता रहा और फिर ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों की नजरों से कुछ देर के लिए ओझल हो गया। थोड़ी देर बाद ही तहसील परिसर स्थित न्यायालय भवन के पीछे उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिखाई दिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ छिबरामऊ दीपक दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों के माध्यम से सिपाही विष्णु के शव को नीचे उतरवाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। सिपाही द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सिपाही के फांसी पर लटकने से पुलिस महकमा में हड़कंप, परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया विष्णु के मरने की सूचना मिली है, अभी रास्ते में है, मृत्यु का कारण अज्ञात है, ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे वह ऐसा गलत कदम उठाये। अभी पहुंचने पर पूरी जानकारी पता लगेगी। सिपाही विष्णु की सर्विस दो वर्ष पूर्व लगी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *