Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

UP BEd काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से करें रजिस्ट्रेशन, तीन फेज में होगा एडमिशन

लखनऊ : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2023 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। यूपी के टॉप कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, UP BEd Counselling 2023 में रजिस्ट्रेशन के लिए 15 सितंबर से अप्लाई कर सकते हैं। इस साल यूपी बीएड कोर्स के लिए पूरी प्रक्रिया बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की ओर से कराई जा रही है। ऐसे में काउंसिलिंग शेड्यूल भी यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, रैंक 1 से लेकर 75,000 रैंक प्राप्त उम्मीदवारों को लिए काउंसिलिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। पहले चरण की इस प्रक्रिया के लिए 75 हजार तक रैंक पाने वाले उम्मीदवार 21 सितंबर तक अपना पंजीकरण के साथ-साथ अपनी पसंद की सीट का चयन करते हुए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे।

UP BEd Counselling के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर UP BEd Counselling के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration and Choice Filling के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
  • Counselling के ये हैं शेड्यूल
  • यूपी बीएड काउंसलिंग पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस की प्रक्रिया- 15 सितंबर 2023
  • रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख- 21 सितंबर 2023
  • च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख- 22 सितंबर 2023
  • पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 23 सितंबर 2023
  • दूसरे राउंड के लिए रजिस्टेशन शुरू- 23 सितंबर 2023
  • दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख- 2 अक्टूबर 2023
  • दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 3 अक्टूबर 2023
  • तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 3 अक्टूबर 2023
  • तीसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख- 10 अक्टूबर 2023
  • तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 11 अक्टूबर २०२३

काउंसिलिंग के लिए ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन लेवल का सर्टिफिकेट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • 8-10 फोटोग्राफ
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक पहचान पत्र
  • बीएड जेईई स्कोरकार्ड

यूपी बीएड जेईई परीक्षा में अपने अंकों के आधार पर कॉलेज के लिए आवेदन करें और फिर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की प्रतीक्षा करें। एक बार जब आपको कॉलेज अलॉट हो जाए, तो मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज जाएं और सीट सेव कर लें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *