Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा: आगे बढ़ी 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम्स की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक होंगे आयोजित

  • यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया गया है

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : अगर आप यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 12वीं कक्षा के चल रहे प्रैक्टिकल एग्जाम्स को लेकर एक जरूरी फैसला लिया है। यूपी बोर्ड ने कुछ स्कूलों में बाकी परीक्षाओं को देखते हुए इंटरमीडिएट (कक्षा 12) प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के पहले चरण की डेडलाइन बढ़ा दी है। अब प्रैक्टिकल एग्जाम्स की लास्ट डेट 4 फरवरी 2026 है। सरल भाषा में हम कह सकते हैं कि प्रैक्टिक एग्जाम अब 4 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगे। बता दें कि पहले, चरण 1 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक होनी थीं। 

क्योंकि कुछ संस्थानों में 1 फरवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम पूरे नहीं हो पाए, इसलिए बोर्ड ने आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। पहले फेज के जिलों में सभी अथॉरिटी और एग्जाम सेंटर को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *