Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बीजेपी हुई मुसलमानों पर मेहरबान, मोदी- योगी के गढ़ में उतारे कैडिडेंट

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में निकाय चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इसी के चलते बीजेपी निकाय चुनाव को अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। बीजेपी अपनी बदली हुई रणनीति के साथ काम कर रही है। ऐसा पहली बार जब बीजेपी किसी चुनाव में इतनी संख्या में मुसलमानों को टिकट दे रही है।

बीजेपी इस नगर निकाय चुनाव में करीबन ढाई सौ मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारे हैं। इनमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी, आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा नगर निगम शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम में भी बीजेपी ने 4 वार्ड में मुस्लिम उम्मीदवारों को पार्षद का टिकट दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में भी पार्षद का टिकट दिया है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों की बात करें तो फिरोजाबाद नगर पंचायत, लखनऊ की नगर पंचायतों में, अमेठी नगर पंचायत, रामपुर नगर पंचायत, मुरादाबाद मंडल, अमरोहा और कई जगहों पर बीजेपी ने इस बार नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ साथ वहां के सभासदों के टिकट भी मुस्लिम समाज को दिए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *