Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

UP Police Recruitment 2023 : यूपी पुलिस में आ रही है बड़ी भर्ती, कांस्टेबल पदों के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन

लखनऊ : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती पर भर्ती होनी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके नोटिफिकेशन का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड जुलाई में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी कर देगा।

एक तरफ अभ्यर्थी उम्र सीमा बढ़ाने को लेकर लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं। वहीं, अभी तक उम्र सीमा, लिखित परीक्षा और नोटिफिकेशन संबंधी कोई जानकारी नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं।

यूपी पुलिस में कांस्टेबल ही नहीं बल्कि एसआई, कंप्यूटर ऑपरेटर के पद और क्लैरिकल कैडर में भी भर्ती होनी है। भर्ती बोर्ड के अनुसार 62424 वैकेंसी भर जाएंगी। बोर्ड का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 2469 सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों, 52699 कांस्टेबल और समकक्ष पदों, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर/ प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर चल रही है।

साल 2009 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड बोर्ड की स्थापना की गई थी। साल 2009 से 2017 तक सिर्फ 49965 पदों पर भर्ती की गई थी। टॉइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट की एक खबर के मुताबिक बोर्ड ने 2017 से लेकर जून 2023 तक 1 लाख 54 हजार पदों पर भर्ती की गईं हैं। यही नहीं एक लाख 29 हजार पुलिस कर्मियों को प्रमोशन भी 2017 से 2023 के बीच दिया गया है।

क्या होगी योग्यता

पिछले साल के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास यानी इंटर पास की योग्यता मांगी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *