Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

UP Police Recruitment : सामान्य वर्ग की आयु सीमा 22 से 28 करें, सवर्ण आर्मी ने की मांग

  • पुलिस भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • सवर्ण आर्मी ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा बढ़ाने की मांग

मथुरा : आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती सामान्य वर्ग की आयु सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि वर्तमान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके लिए पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरु होने वाली है। इसमें सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित की गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए आयु सीमा 28 वर्ष की जानी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक सामान्य वर्ग के युवाओं को सरकारी नौकरियों में शामिल होने का मौका मिल सके।

युवा ब्राह्मण सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा (कटैला) ने कहा कि वर्तमान में देखा जाता है कि समय से भर्ती न निकलने के कारण सामान्य वर्ग के युवा बिना भर्ती देखे ही ओवरएज हो जाते हैं। यह युवाओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सामान्य वर्ग के युवाओं के हित में समस्या के समाधान की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रप्रकाश शर्मा आर्मी प्रदेश सचिव, मनोज शर्मा, यतीश उपमन्यु, विष्णु सिंह राजपूत, सचिन राघव, विपिन चौहान, मदनमोहन शर्मा, अरविंद भारद्वाज, धर्मेंद्र और गोपालप्रसाद आदि शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *