Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में मतदान की तैयारी :रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, जिले को 35 सेक्टर और 224 जोन में बांटा

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा संसदीय सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसकी पूरी तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। पूरे जनपद को 35 जोन एवं 224 सेक्टरों में बांटा गया है। पोलिंग पार्टियां गुरुवार को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गई हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि जिले में 2128 पोलिंग पार्टियां लोकसभा चुनाव कराएंगी। प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन और एक पी-1, एक पी-2, एक पी-3 रहेंगे। पहली बार निर्वाचन आयोग की ओर से पोलिंग पार्टियों की सामग्री के लिए बैग उपलब्ध कराए गए हैं। 19 लाख 29 हजार 549 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

दूसरे गांव में पोलिंग बूथ के चलते मतदान से दूरी

नौहझील क्षेत्र के गांव सिंगौनी में गुरुवार दोपहर हुई पंचायत में ग्रामीणों ने गांव के पोलिंग बूथ को दो किलोमीटर दूर मडुआका में बनाए जाने पर चुनाव से दूर रहने की बात कही है। वहीं ग्राम प्रधान सिंगौनी पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने पंचायत कर फैसला लिया है कि जब तक गांव सिंगौनी में पोलिंग बूथ नहीं बनेगा ग्रामीण चुनाव से दूरी बनाए रहेंगे। पंचायत में सुकवीर सिंह, गजेन्द्र सिंह, कृष्ण गोपाल, देशराज, जगदीश, महावीर, सुभाष,चंदन, मौहर पाल, नंदकिशोर,केहर सिंह, सुरेश, राजकुमार, सोनपाल, जगवीर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *