Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

बिना कपड़ों के मिली थी अयोध्या की दलित युवती की लाश; पुलिस ने किया मामले में बड़ा खुलासा

अयोध्‍या : अयोध्या में दलित युवती की हत्या का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह उर्फ बाबा है। वह उसी गांव का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया, दिग्विजय का युवती के पिता के पास आना-जाना था। दो महीने पहले युवती के भाई ने दिग्विजय को पीटा था। इससे वह खुन्नस रखता था। 30 जनवरी को दिग्विजय अपने दो दोस्तों हरिराम कोरी और विजय साहू के साथ गांव के बाहर नशा कर रहा था।

युवती कथा सुनकर लौट रही थी

इसी दौरान युवती कथा सुनकर लौट रही थी। तीनों ने उसे अकेले आते देखा तो जबरन खेत में खींच लिया। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को छोड़कर फरार हो गए। थोड़ी दूर पर कथा हो रही थी, ऐसे में युवती की आवाज दब गई।

हालांकि, सोमवार सुबह SSP राजकरन नय्यर ने प्रेस कॉफ्रेंस में इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने सिर्फ 5 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। तीनों नशे में थे। नशे में ही वारदात की। टीमें इनसे पूछताछ कर रही हैं।

SSP राज करन नैयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दलित युवती की हत्या का खुलासा किया।

SSP राज करन नैयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दलित युवती की हत्या का खुलासा किया।

सवाल और प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP के जवाब…

सवाल: आरोपियों तक पुलिस कैसे पहुंची? SSP:

घटनास्थल को देखने के बाद पुलिस की 4 टीमें गठित की गईं। पुलिस CCTV फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्य के साथ मुखबिर से मिली सूचना पर जांच कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पकड़े गए।

सवाल: मुख्य आरोपी कौन है? कितने लोगों को पकड़ा है? SSP:

तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह, हरिराम कोरी, विजय साहू हैं। घटना वाले दिन ये तीनों शराब के नशे में थे। इन्होंने घटना को स्वीकार किया है।

सवाल: क्या आरोपी किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं? SSP:

अभी हमारी विवेचना में आरोपियों के किसी पार्टी से संबंध होने की बात सामने नहीं आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपी दिग्विजय सिंह, विजय साहू और हरीराम कोरी साथ में मकानों की पेंटिंग का काम करते थे। बाबा उर्फ दिग्विजय निजी आईटी कॉलेज में चौकीदार भी करता था। हरीराम कोरी अयोध्या जिले के पूरा कलंदर का रहने वाला है, वह अपनी ससुराल में रहता है।

निकाल ली गई थीं आंखें

शनिवार सुबह युवती के जीजा को उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में मिला। उसने शव मिलने की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं। उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया। परिजनों ने बताया कि युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था, उसकी आंखें निकाल ली गई थीं, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे और चेहरे व कपाल पर गंभीर जख्म के निशान थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *