Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

फतेहपुर में बेटे ने मां की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, पास बैठकर तड़पते हुए देखता रहा

  • फतेहपुर में शराबी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है, मां ने शराब के लिए पैसे मांगने पर नहीं दिए तो उसने अपनी मां को लोहे की रॉड से पीट दिया

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक बेटे ने शराब के रुपये न मिलने पर अपनी ही मां को रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वह मां को पीटने के बाद तड़पती मां को वहीं पर बैठता देखता रहा। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पड़ोसी पहुंचे। वहां पर खून से भरा हादसा देख सभी की आंखें फटी रह गईं।

बता दें कि यह ताजा मामला फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव का है। गंभीर घायल मां को पड़ोसियों ने आननफानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज हुआ लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान, महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

शराबी बेटे ने उतारा मौत के घाट

मृतक महिला माया देवी के पति रामचंद्र रैदास ने बताया कि उनके 2 बेटे आकाश और अरविंद कुमार हैं। 23 साल का बड़ा बेटा अरविंद शराब का आदी है, जबकि छोटा बेटा प्राइवेट काम करता है। बड़ा बेटा आए दिन अपनी 43 वर्ष की मां माया देवी से शराब के लिए पैसे मांगता रहता था। कल घर में करीब 4 बजे अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर उसने घर में खड़ी मोटरसाइकिल के सॉकर से मां पर हमला कर दिया, जिससे माया देवी गंभीर घायल हो गई।

इलाज से नहीं बच पाई माया देवी की जान

वारदात के बाद घरवाले घायल माया देवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहीं, कानपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान माया देवी की मौत हो गई।

मारने के बाद मां को तड़पता देखता रहा

माया देवी के देवर शिव पूजन ने बताया कि भाभी को रॉड से पीटने के बाद अरविंद नशे की हालत में ही मां को तड़पता देखता रहा और वहीं पर बैठा रहा। जब पड़ोसी पहुंचे तो अरविंद मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को दीवान के पूर्व मोड़ नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज

वहीं, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *