Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

महिला से अस्पताल में बोला- कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड होगा:गोरखपुर में न्यूड होने पर अश्लील हरकत की, चिल्लाई तो कहा- मार डालूंगा

गोरखपुर : गोरखपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला से छेड़खानी की घटना सामने आई है। कर्मचारी ने महिला से कहा कि कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड हो पाएगा। महिला के न्यूड होने पर अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला चिल्लाई तो मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। फिर वहां से भगा दिया।

घटना गुरुवार की जिला महिला अस्पताल की है। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला ने तहरीर दी। इसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद एक्शन लेंगे। जिला अस्पताल के SIC ने इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी है।

जिला महिला अस्पताल में इलाज कराने आई थी महिला।

जिला महिला अस्पताल में इलाज कराने आई थी महिला।

  • गुलरिहा इलाके की महिला ने बताया- 11 दिसंबर की सुबह 9 बजे जिला महिला अस्पताल में इलाज कराने गई थी। मैंने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करवानी पड़ेगी, तभी बीमारी का पता चल पाएगा। उसी दिन पेट का अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल के दूसरे कमरे में गई। वहां पर अल्ट्रासाउंड संचालन अभिमन्यु गुप्ता कर रहा था।
  • महिला ने कहा- थोड़ी देर बाद मेरा नंबर आया। अंदर गई तो अभिमन्यु पहले मुझे ऊपर से नीचे तक देखने लगा। इसके बाद मेरा पर्चा देखकर बोला कि मैडम आप पूरे कपड़े निकालिए। आपका अल्ट्रासाउंड जांच करना है। इसके बाद मसाज भी करना है। उसके कहने पर मैंने कपड़े उतारे।
  • पीड़ित ने बताया- न्यूड होने पर वह मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मैंने चिल्लाने की कोशिश की तो मेरा मुंह दबाने लगा। विरोध पर गंदी-गंदी गालियां देने लगा। मैंने उसकी चंगुल से बचने के लिए चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मुझे भगा दिया।
  • महिला ने कहा- मैंने महिला अस्पताल में कई जगह शिकायत की है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोतवाली थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया। मैंने बहुत विश्वास करके जिला महिला अस्पताल आई थी। यहां पर ऐसा कुछ मेरे साथ होगा, मैंने नहीं सोचा था।
जिला महिला अस्पताल के SIC जय कुमार ने कहा- जांच के लिए कमेटी बनाई है।

जिला महिला अस्पताल के SIC जय कुमार ने कहा- जांच के लिए कमेटी बनाई है।

तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच

उधर, महिला की शिकायत मिलने के बाद जिला महिला अस्पताल के SIC ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। SIC जय कुमार ने बताया- महिला ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। अफसरों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस भी जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *