Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

हाथरस में ये हादसा कैसे हुआ?: पूरी कहानी भगदड़ की शिकार युवती की जुबानी, राजस्थान-एमपी-हरियाणा से आए थे भक्त

हाथरस : हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगड़द मच गई। इसमें अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादस में 100 से अधिक लोग घायल हैं। प्रदेश में हुई इस बड़ी घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। बता दें कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इस बीच जो लोग इस सत्संग में शामिल होने गए थे और भगदड़ का शिकार हुए हैं उन्होंने बताया कि मौके पर कैसे मंजर था। एक युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी।

जानकारी सामने आई है कि महीने की शुरुआत के पहले मंगलवार को सत्संग होता है। इस सत्संग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोग आए थे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहनों की संख्या तीन किलोमीटर तक फैली हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *