Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

यमुना में स्टीमर डूबा, 10 पर्यटकों की मौत:मथुरा में हादसा; एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया

  • वृंदावन और मान के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक नाव पीपा के पुल से टकरा गई

वृंदावन : मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 25 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इसकी पुष्टि मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।

10 श्रद्धालुओं की मौत 
इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुखद रूप से, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 

पंजाब से आया था 150 लोगों का दल
जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था।

पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी पंजाब के जगरांवा से आए हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया।

वृंदावन में हादसा कैसे हुआ, जानिए…

जिस वक्त हादसा हुआ, हवा की स्पीड काफी तेज थी। इस वजह से स्टीमर यमुना नदी में हिलोरे मारने लगा। तभी वह पीपा पुल से टकराकर पलट गया। DIG शैलेश पांडे पहुंचे मौके पर पहुंचे हैं।

मौसम विभाग की बेवसाइड स्काईमेट के अनुसार, वृंदावन में अभी 31 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

Boat Collides with Pontoon Bridge in Yamuna Multiple Drownings in Mathura

बचाव कार्य और स्थिति
पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रहे हैं। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी जगह स्टीमर पलटा है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी जगह स्टीमर पलटा है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।

पर्यटक पंजाब से आए थे। पुलिस ने साथ आए लोगों से पूछताछ की है।

पर्यटक पंजाब से आए थे। पुलिस ने साथ आए लोगों से पूछताछ की है।

यमुना किनारे लोगों की भीड़ जुट गई है। लापता लोगों की तलाश चल रही है।

यमुना किनारे लोगों की भीड़ जुट गई है। लापता लोगों की तलाश चल रही है।

भीड़ के चलते रेस्क्यू में दिक्कत, प्रशासन लोगों से अपील कर रहा

पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू अभियान चला रहा है। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। मौके पर डीएम, एसपी पहुंच गए हैं।

दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सीएम योगी ने जताया दुख
हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *