Breaking
Mon. Feb 23rd, 2026

मथुरा में 51 साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज:22 फरवरी को पुलिस ने दो गांवों में रेड की, 34 लोगों को पकड़ा था

मथुरा : मथुरा में पुलिस ने रविवार को शेरगढ़ इलाके के दो गांवों में छापेमारी के बाद 51 साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनमें से 34 आरोपियों को जेल भेज दिया है। उसके बाद आगे की छानबीन में जुट गई है।

शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशंभरा और जांघवली में रविवार को सुबह 6 बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत फोर्स के साथ पहुंचे। उस समय गांव वाले सो रहे थे। पुलिस को देखते ही अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी ली। 45 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़े गए युवक साइबर ठगी से जुड़े हैं।

रविवार को सुबह 6 बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत फोर्स के साथ पहुंचे।

रविवार को सुबह 6 बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत फोर्स के साथ पहुंचे।

अब जानिए किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है उनमें विशंभरा के रहने वाले जमशेद,सद्दाम,वकील,अंसार,मुश्ताक, असरु,मोहम्मद आशिक, रोहिद, रुखसाद, माफर ,ज़ुबैर शामिल हैं। इसके अलावा नासिर,साबिर,शहीद,वसीम,जुनैद,फरमान,नदीम,खालिद,शाहरुख,मुनाजिर,मुद्दिन,निजाम,इरशाद,सलीम,नासिर,रुस्तम,अनीस,जानू उर्फ जान मोहम्मद,मुख्तियार,अमीन,हन्ना,इरशाद, शहरून, मुज्जी,ज़ुबैर,अज्जू अरशद,इकबाल हुसैना,मुजाहिद आबिद,अमीन हाकमीन,रिजवान शाकिर, बांडी और नासिर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

लोग घर छोड़कर भाग न पाए इसलिए उनके घर के बाहर ही पुलिस वालों ने गाड़ियां खड़ी कर दी

लोग घर छोड़कर भाग न पाए इसलिए उनके घर के बाहर ही पुलिस वालों ने गाड़ियां खड़ी कर दी

पुलिस को मिल रही थी शिकायत

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया- पकड़े गये आरोपी गिरोह बनाकर ठगी को अंजाम देते थे। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए। उसके आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनके घरों पर रेड की। इसमें 6 राजपत्रित अधिकारी, 13 थाना प्रभारी समेत 240 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इनमें से 8 ऐसे अपराधी थे जो पहले भी जेल जा चुके हैं। साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद हुए। जिन पर पुलिस की साइबर टेक्निकल टीम काम कर रही है। अभी तक की जांच में पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैंतक की जांच में जो लोग पकड़े गए हैं। उनके द्वारा अलग अलग राज्यों में 18 फ्रॉड किए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *