Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

साली का शादी से इनकार…देवर ने भाभी को मार डाला: हत्या के बाद खुद का गला काटा

मथुरा : मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाघई कटैलिया में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। हालांकि अभी तक वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

यह करिश्मा है, जिसकी शादी 4 महीने पहले दीपक के भाई कालू से हुई थी। आज दीपक ने भाभी करिश्मा की हत्या कर दी।

यह करिश्मा है, जिसकी शादी 4 महीने पहले दीपक के भाई कालू से हुई थी। आज दीपक ने भाभी करिश्मा की हत्या कर दी।

कटैलिया बागई गांव में ज्वाला प्रसाद रहते हैं। उनके दो बेटे दीपक (23) और कालू (25) हैं। कालू की शादी 4 महीने पहले करिश्मा से बलदेव में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। इस समारोह में दीपक भी गया था। वहां करिश्मा की कालू से और उसकी बहन की दीपक से शादी होनी थी। लेकिन, करिश्मा की बहन ने दीपक से शादी करने से इनकार कर दिया था। तभी से दीपक भाभी और उसके परिवारवालों से नाराज चल रहा था।

महिला की हत्या के बाद उसके घर पर भीड़ लग गई।

महिला की हत्या के बाद उसके घर पर भीड़ लग गई।

पहले लड़की की हत्या की, फिर खुद का गला काटा

रविवार दोपहर कालू और उसके पिता खेत पर थे। इसी दौरान दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में उसने भाभी की हत्या कर दी। फिर ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

एसएसपी बोले- सबूत मिटाने की कोशिश की गई

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- दोपहर में अस्पताल से फोन आया था। बताया गया कि एक युवक और युवती जख्मी हालत में अस्पताल लाए गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर है।

अस्पताल से सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर जाकर देखा तो चूल्हे की राख से ब्लेड मिला। उस पर से खून के निशान साफ कर दिए गए थे। गद्दे धोकर छत पर सुखाए गए थे। ऐसा लग हो रहा है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। मृतक महिला आगरा की रहने वाली है। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *