Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा; दो बेटों समेत 6 की मौत

  • पत्नी-बेटी गंभीर, ट्रक में घुसी कार, दो सगे भाइयों की भी जान गई

दैनिक उजाला, मथुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही इको गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे इको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इको सवार पिता और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ। हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पिचक गया। काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे, फिर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकला।

हादसे के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें लाशें और घायल सड़क पर पड़े हैं। घायल तड़प रहे हैं। एक युवक शव आगे की सीट पर फंसा दिख रहा। उसके दोनों हाथ बोनट पर हैं।

मृतकों में 3 परिवारों के लोग हैं। एक परिवार आगरा जबकि दूसरा परिवार मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला है। वहीं तीसरा परिवार दिल्ली का रहने वाला है। आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई। जबकि धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल की हालत गंभीर है।

जबकि धर्मवीर के भांजे मुरैना जिले के बढ़पुरा हुसैन गांव के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पार्थ की भी जान गई है। वहीं छठा व्यक्ति रोहित का दोस्त दुष्यंत है। जो कि दिल्ली में रहता है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

डीएम व एसएसपी ने घायलों को जिला अस्पताल में देखा और आवश्यक पूछताछ करते हुए समुचित इलाज के दिशा-निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। 

नोएडा से आगरा आ रहे थे सभी 
ईको कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई। 

हादसा इतना भीषण था कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए। कार आगे से चिपट गई। आगे बैठे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार काटकर उसका शव निकाला।

हादसा इतना भीषण था कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए। कार आगे से चिपट गई। आगे बैठे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार काटकर उसका शव निकाला।

हादसे के वक्त इको की स्पीड काफी तेज थी। ऐसे में कार की छत उड़ गई। अगला हिस्सा पूरा पिचक गया। घायलों और शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के वक्त इको की स्पीड काफी तेज थी। ऐसे में कार की छत उड़ गई। अगला हिस्सा पूरा पिचक गया। घायलों और शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने जैसे-तैसे करीब शवों और घायलों को इको कार से बाहर निकाला। सड़क पर पड़े शव और घायल।

पुलिस ने जैसे-तैसे करीब शवों और घायलों को इको कार से बाहर निकाला। सड़क पर पड़े शव और घायल।

SSP बोले- झपकी आने से हुआ हादसा

मथुरा SSP श्लोक कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि इको कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इको कार दिल्ली से आगरा जा रही थी। कार में 9 लोग सवार थे। 6 की मौत हो गई। घायल को आगरा रेफर किया गया है। कार किसकी थी, इसका पता किया जा रहा है।

सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज कराने को कहा है।

मथुरा में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे धर्मवीर के भाई और परिजन।

मथुरा में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे धर्मवीर के भाई और परिजन।

रामायण पाठ का कराने गांव आ रहा था परिवार

मौत की सूचना पर परिजन और धर्मवीर के भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया- भइया हर साल आगरा के बटेश्वर में रामायण का पाठ कराते हैं। रविवार से रामायण शुरू होने वाला था। उसी के लिए परिवार दिल्ली से आ रहा था। परिवार के सभी दिल्ली के समयपुर बादली में रहते हैं। वहां हलवाई का काम करते थे।

सोमवार को रामायण संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन होना था। भइया पिछले 10 साल से यहां रामायण कराते आ रहे हैं।

आगरा के बाह तहसील में रोते-बिलखते धर्मवीर के परिवार के लोग।

आगरा के बाह तहसील में रोते-बिलखते धर्मवीर के परिवार के लोग।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *