Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

वर्षगांठ से 24 घंटे पहले पत्नी पर शक में युवक ने की आत्महत्या

  • एक वर्ष पहले की थी शादी, एक माह पहले हुई थी बच्ची, ससुरालीजनों पर केस

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पत्नी पर बेवफाई के शक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुरलीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की शनिवार यानि 2 दिसंबर को शादी की पहली वर्षगांठ है।

प्रहलाद ठाकुर (23) पुत्र शेर सिंह निवासी महेंद्र नगर, गोविंद नगर अपने दो भाइयों के साथ छाता स्थित कपड़ा फैक्ट्री में कैंटीन संचालन का काम करता था। 2 दिसंबर 2022 को उसकी शादी कविता निवासी सुरीर के साथ हुई थी। प्रहलाद के भाई अशोक ने बताया पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद प्रहलाद के परिजन व अन्य संवाद एक साल पहले आज के दिन हुई थी शादी प्रहलाद की शादी 2 दिसंबर 2022 को हुई थी। शनिवार को उसकी शादी की प्रथम वर्षगांठ है। उसने दोस्तों को दावत देने का वादा किया था, लेकिन पत्नी से विवाद ने उसे मौत की दहलीज पर पहुंचा दिया। परिजनों ने मृतक के मोबाइल को चेक किया, जिसमें सामने आया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब उसने अपने एक दोस्त को फोन किया था। मगर, उसका फोन न उठने के कारण बात नहीं हो सकी।

कविता फोन पर किसी से बात करती है। इसको लेकर कई बार प्रहलाद का उससे विवाद हुआ। बुधवार को दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। इस पर कविता ने अपने मायके वाले बुला लिए। वह दहेज का सामान अपने साथ ले गए और प्रहलाद पर हंगामे का आरोप लगाते हुए गोविंद नगर पुलिस को सौंप गए। पुलिस ने प्रहलाद को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रहलाद कोर्ट से जमानत कराकर घर आया और तनाव में रहा। शुक्रवार सुबह पांच बजे के बाद उसने फंदा लगा लिया। घर के सदस्यों के जागने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रहलाद की पत्नी कविता, उसके दो भाई भाइयों और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ललित भाटी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दुधमुंही बच्ची पर भी न आया रहम

प्रहलाद के परिजनों ने बताया कि एक माह पहले ही कविता ने बेटी को जन्म दिया है। बुधवार को विवाद के बाद वह अपने मायके वालों के साथ चली गई। बेटी को ससुराल में ही छोड़ गई। बच्ची उसी दिन से मां के दूध के लिए बिलख रही है। प्रहलाद । बच्ची को बिलखते देखकर दुखी था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *