नोएडा : नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर अब बुरी तरह से फंस गई है। पुलिस ने सभी सबूतों के साथ चार्जशीट तैयार कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कोर्ट में सुनवाई होने के वापस सीमा हैदर को वापस जेल में भी जाना पड़ सकता है। इसके अलावा पुलिस ने सीमा हैदर के 4 बच्चों के सभी कागजात और पासपोर्ट जांच के लिए पाकिस्तानी एंबेसी को भेज दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने पाकिस्तानी एंबेसी के अधिकारियों से सवाल पूछा है कि क्या सीमा हैदर पाकिस्तान की है और उसके कागजात और पासपोर्ट सभी सही हैं या नहीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डीसीपी शाद मियां खान का कहना है कि सीमा हैदर के पास से 2 विडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 5 अधिकृत पाकिस्तानी पासपोर्ट और अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और एक पहचान पत्र बरामद किया गया था। अब पुलिस सीमा के मोबाइल फोन की फरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। इसके अलावा सीमा हैदर के सभी दस्तावेज और सबूतों के साथ चार्जशीट बनाई जा रही है।
चार्जशीट बहुत जल्द ही न्यायालय में पेश की जाएगी। उसके बाद कोर्ट फैसला लेगा कि सीमा हैदर जेल जाएगी या फिर बाहर रहेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा हैदर का केस कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक इस मामले में कोर्ट का कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक सीमा हैदर को स्वस्थ रखना उनकी जिम्मेदारी है।

