Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

‘केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले नेता हैं, CM योगी ने उन्हें झुनझुना पकड़ा दिया है’, शिवपाल ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान विधानसभा में अलग नजारा देखने को मिला। शुरुआती हंगामे के बाद सदन में कार्यवाही शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर जवाबी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले नेता हैं , उनसे उनका विभाग नहीं संभल रहा है,मुख्यमंत्री ने उन्हें झुनझुना पकड़ा दिया है।

उधर, प्रश्नोत्तर काल के दौरान समाजवादी पार्टी विधायक योगी आदित्यनाथ सरकार से कड़े और तीखे सवाल करते दिखे। प्रदेश की स्वास्थ्य की व्यवस्था से संबंधित सवाल किए गए। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली दवाएं और सुविधाओं से संबंधित सवाल पर सरकार और विपक्ष के बीच कई बार नोक-झोंक की नौबत आई। इस दौरान संग्राम सिंह यादव ने एक सवाल किया, जिसमें गंभीर बीमारियों से संबंधित दवाओं की सीएचसी स्तर पर उपलब्धता पर सवाल किया गया।

बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सपा का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सदन में आकर विरोध प्रदर्शन किया।

‘सरकार हर मोर्चे पर राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही है’
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “राज्य सरकार हर मोर्चे पर राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही है – चाहे वह सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल या कानून और व्यवस्था हो। कल हम अनुपूरक बजट लाएंगे, हम राज्य के विकास को गति देने के लिए अपने काम में दृढ़ हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *