Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

उद्घाटन से पहले चित्रकूट में 4 पुल की सड़क बही, वाराणसी में गंगा में तेज उफान

  • वाराणसी में गंगा उफनाई, सभी 84 घाट डूबे;
  • यू पी के 49 शहरों में अलर्ट

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश : यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 49 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड में पिछले तीन दिन से हो रही जोरदार बारिश के चलते चित्रकूट में 51 करोड़ से बने 4 पुलों की एप्रोच रोड उद्घाटन से पहले बह गई।

बघवारा पुल की एप्रोच रोड धंसने से यूपी-एमपी का संपर्क कट गया है। मंदाकिनी नदी के पुल की एप्रोच रोड 5 मीटर तक बह गई है।

सोमवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश हुई। वाराणसी में गंगा 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। नदी का जलस्तर 68.43 मीटर पहुंच गया है। अब सभी 84 घाट जलमग्न हैं। गंगा खतरे के निशान से 2 मीटर ही दूर है।

प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी उफान पर हैं। महाकुंभ मेला मैदान में 15KM रिवर फ्रंट रोड भी डूब गई। ललितपुर के माताटीला बांध के 18 गेट और गोविंद सागर बांध के 8 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है।

वाराणसी में गंगा उफान पर हैं, 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। सभी 84 घाट डूब गए हैं।

चित्रकूट जिले में बाल्मिक नदी पर भाखरवार गांव में बने पुल की एप्रोच रोड सोमवार रात बारिश में बह गई।

चित्रकूट जिले में बाल्मिक नदी पर भाखरवार गांव में बने पुल की एप्रोच रोड सोमवार रात बारिश में बह गई।

चित्रकूट जिले में धारकुंडी आश्रम को एमपी से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड बारिश में बह गई। इससे जिले के 10 गांवों का एमपी से संपर्क कट गया है।

चित्रकूट जिले में धारकुंडी आश्रम को एमपी से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड बारिश में बह गई। इससे जिले के 10 गांवों का एमपी से संपर्क कट गया है।

ललितपुर में माताकुंडी बांध के 18 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

ललितपुर में माताकुंडी बांध के 18 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

अगले 2 दिनों का मौसम

  • 16 जुलाई: पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
  • 17 जुलाई: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

15 जिलों आज भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, मंगलवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें संत कबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र शामिल हैं। 34 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

वाराणसी में नमो घाट के नमस्ते स्क्ल्पचर से आगे बढ़ी गंगा

वाराणसी में गंगा नमो घाट पर बने नमस्ते स्क्ल्पचर से आगे बढ़ चुकी हैं। रविवार को केंद्रीय जल आयोग ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार शनिवार रात से रविवार रात आठ बजे तक 24 घंटे में जलस्तर में सवा दो फीट की बढ़ोतरी हुई है। गंगा का जलस्तर एक मीटर और बढ़ा तो वरुणा,असि एवं गोमती में गंगा का पलट प्रवाह तेज हो जाएगा। वरुणा के किनारे बसे लोगों के पलायन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *