Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना की मुश्किलें बढ़ीं, 83 थानों में FIR, आज करणी सेना का प्रदर्शन

  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अपशब्द कहने वाले मौलाना सलीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को गाली देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ यूपी का हिंदू समाज सड़कों पर उतर आया है। यूपी में  शहर-शहर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मौलाना के खिलाफ 1-2 नहीं बल्कि 83 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। यूपी के लोग गुस्से में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि  यूपी पुलिस किसी भी वक्त मौलाना सलीम को गिरफ्तार कर सकती है।

मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अबतक 83 थानों में FIR दर्ज कराई जा चुकी है। जगह-जगह मौलाना के पुतले फूंके जा रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि मौलाना की गिफ्तारी किसी भी समय हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर आज राजधानी लखनऊ में राजपूत करणी सेना हजरतगंज चौराहे पर मौलाना का पुतला जलाएगी। मंगलवार को शाम 4 बजे लखनऊ में करणी सेना का विरोध प्रदर्शन होगा। मौलाना सलीम के खिलाफ लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बिहार में अररिया जिले के मौलाना अब्दुल्ला सलीम हाल ही में गोहत्या के खिलाफ यूपी में बने कानून के खिलाफ बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिसे लेकर लगातार बवाल जारी है। हिन्दू संगठनों की ओर से बुधवार को भी लखनऊ समेत UP के कई जिलों में प्रदर्शन होगा।

मौलाना ने दी सफाई

हंगामा बढ़ता देख अब मौलाना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नया वीडियो स्टेटमेंट जारी किया है। वीडियो में मौलाना ने दावा किया है कि वीडियो दो साल पुराना है और उनकी बात को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है जबकि उन्होंने योगी की मां के बारे में कुछ नहीं कहा।

मौलाना ने कहा- “मेरी तकरीर गलत तरीके से पेश की जा रही है। वो वीडियो रमजान के महीने का नहीं है बल्कि 4 मई 2024 का है यानी अब से तकरीबन पौने दो साल पुराना वीडियो है। और दूसरी बात ये कि उसमे जो बात पेश की गई है उसको आधा पेश किया गया है और आधी बात छिपा कर रखी गई है। माता को उर्दू में हमने इस्तेमाल किया है अम्मा। मैं वेदों का अध्ययन भी करता हूं, गीता वगैरह इन सब पर हमारी स्पीच भी होती हैं। मैंने कभी भी आपके किसी अकीदे को गलत तरीके से पेश नहीं किया है। मैं सम्मान करता हूं आपके अकीदे का आपके Concept का।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *