Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

मेरठ-मथुरा में असम के CM का पुतला फूंका:कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय बोले- माफी मांगें, खड़गे के लिए ‘पागल’ कहना आपत्तिजनक

उत्तर प्रदेश : यूपी में आज कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि असम के मुख्यमंत्री एक दलित विरोधी सीएम हैं। उन्होंने एक दलित वर्ग के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनका अपमान किया है।

मेरठ में कांग्रेसियों ने पुतले को चप्पलों से पीटा, फिर पुतल जलाया। हिमंता बिस्वा सरमा मुर्दाबाद के नारे लगाए। मथुरा कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला फूंका। गाजियाबाद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। फिर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने जबरन कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को गिराने तक की कोशिश की।

कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। वाराणसी में शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स नेताओं के घर पहुंची। जिला और महानगर अध्यक्ष समेत कई नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनात है।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा- सरमा द्वारा खड़गे के लिए ‘पागल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है। यह भाषा उनकी घबराहट और हताशा को दिखाती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पूरे देश के सामने माफी मांगनी चाहिए।

गाजियाबाद में पुतला जलाने जा रहे कांग्रेस नेताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया, जमकर धक्का-मुक्की हुई।

गाजियाबाद में पुतला जलाने जा रहे कांग्रेस नेताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया, जमकर धक्का-मुक्की हुई।

मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नारेबाजी की।

मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नारेबाजी की।

वाराणसी में पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को हाउस अरेस्ट किया है।

वाराणसी में पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को हाउस अरेस्ट किया है।

क्यों हो रहा असम के सीएम का विरोध

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर विदेशी संपत्ति और कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए। इसके बाद असम पुलिस ने दिल्ली में खेड़ा के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार की आलोचना की थी और विदेश मंत्रालय से स्पष्टीकरण की बात कही थी।

इस पर पलटवार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने खरगे के लिए पागल’ शब्द का इस्तेमाल किया।

हिमंता ने कहा- खरगे जी की उम्र हो गई है, लेकिन फिर भी वह एक पागल व्यक्ति की तरह बात कर रहे हैं। बिना सच जाने आप ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं? यह वैसा ही है जैसे किसी को जान से मार दो और फिर उसे दवा देने की बात करो। उन्होंने आगे यह भी कहा कि खरगे को देश से माफी मांगनी चाहिए और असम पुलिस पवन खेड़ा को ‘पाताल’ से भी ढूंढ निकालेगी।

गाजियाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की

गाजियाबाद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने जबरन कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को गिराने तक की कोशिश की।

जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि यह प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया था और उन्होंने मुख्यमंत्री से माफी की मांग की है।

अजय राय बोले- असम CM माफी मांगें

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा- सरमा द्वारा खड़गे के लिए ‘पागल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है। यह भाषा उनकी घबराहट और हताशा को दिखाती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पूरे देश के सामने माफी मांगनी चाहिए।

वाराणसी में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

वाराणसी में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को हाउस अरेस्ट कर दिया। शुक्रवार सुबह ही भारी पुलिस फोर्स उनके आवास पर पहुंच गई और बाहर तैनाती कर दी गई, ताकि किसी भी तरह का प्रदर्शन न हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *