Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

लखनऊ समेत 35 शहरों में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य:इटावा सबसे ठंडा, पारा 6.6°C; 4 दिन में 110 ‌वाहन भिड़े

उत्तर प्रदेश : यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा, प्रयागराज, बरेली और मुरादाबाद में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई है। सड़कों पर 10 मीटर तक देखना मुश्किल है।

इधर, आज तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। इसमें 7 बसें और 3 कारें टकराईं। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को प्रदेश में कोहरे के चलते 6 सड़क हादसे हुए। इनमें 31 गाड़ियां एक-दूसरे से टकराईं।

इससे पहले, रविवार को कोहरे की वजह से 6 सड़क हादसों में 29 गाड़ियां टकरा गई थीं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को 8 हादसे हुए। 40 गाड़ियां टकराईं और 4 लोगों की जान चली गई थी। यानी 4 दिनों में 110 गाड़ियां टकरा चुकी हैं।

लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

यूपी में हवा का रुख बदलकर फिर से पछुआ हो गया है। इससे गलन में इजाफा हुआ है। दो दिनों में पछुआ की रफ्तार क्रमशः बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार डिग्री तक पारे में गिरावट आ सकती है।QuoteImage

यह तस्वीर मंगलवार सुबह लखनऊ के चारबाग स्टेशन की है।

यह तस्वीर मंगलवार सुबह लखनऊ के चारबाग स्टेशन की है।

लखनऊ में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यह तस्वीर हनीमैन चौराहे की है।

लखनऊ में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यह तस्वीर हनीमैन चौराहे की है।

तस्वीर गाजियाबाद की है, देर रात से ही यहां घना कोहरा छा गया। सुबह तक विजुअल जीरो रही।

तस्वीर गाजियाबाद की है, देर रात से ही यहां घना कोहरा छा गया। सुबह तक विजुअल जीरो रही।

अयोध्या में ठंड में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सुबह सरयू स्नान कर रहे हैं।

अयोध्या में ठंड में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सुबह सरयू स्नान कर रहे हैं।

प्रयागराज में कोहरा छाया है। सुबह विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई।

प्रयागराज में कोहरा छाया है। सुबह विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई।

2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

18 दिसंबर – पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा पड़ सकता है। पूर्वी यूपी में भीषण कोहरा देखने को मिल सकता है। दृश्यता शून्य से 100 मी. तक रह सकती है।

17 दिसंबर – पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोहरा रहेगा। दृश्यता 100 मीटर तक रह सकती है। सर्द हवाओं से गलन बरकरार रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *