Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

यूपी में भीषण ठंड, कानपुर में गायों को कोट पहनाया:40 जिलों में कोहरा, 8 में स्कूल बंद; ट्रेन और फ्लाइटें लेट

उत्तर प्रदेश : यूपी में अब कोल्ड वेव चल रही है। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली समेत 40 जिलों में कोहरा छाया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गाड़ियां रेंगती नजर आईं। ओस की बूंदें बारिश जैसी पड़ रही हैं।

सर्द हवाओं से शिमला-मसूरी जैसा फील आ रहा है। बाइक चलाने पर हाथ सुन्न हो जा रहे हैं। ट्रेन और फ्लाइटें लेट चल रही हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट से 8 और लखनऊ से 14 फ्लाइटें लेट हैं। काशी में 9 और लखनऊ में 4 फ्लाइटें कैंसिल हैं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 38 और अयोध्या रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनें 2 से 4 घंटे की देरी से पहुंचीं।

कानपुर में पहली बार ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में गोवंश को काउ-कोट पहनाया गया है। दिन और रात में अलाव जलाए जा रहे हैं। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है।

बरेली, कानपुर, कासगंज, औरैया और जौनपुर में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कानपुर देहात, आगरा, फर्रुखाबाद और संभल 12वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। कक्षा 12 तक के स्कूलों में सुबह 9 बजे से पढ़ाई शुरू होगी।

गुरुवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 7°C रिकॉर्ड किया गया। 8°C तापमान के साथ लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है। अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।QuoteImage

बुलंदशहर में ओस इतनी पड़ रही है कि सड़कें भीग गईं।

बुलंदशहर में ओस इतनी पड़ रही है कि सड़कें भीग गईं।

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी कम हुई।

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी कम हुई।

गोंडा में देर रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह हालात और खराब हो गए। विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

गोंडा में देर रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह हालात और खराब हो गए। विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

बरेली में भी घना कोहरा छाया है। कड़ाके की ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।

बरेली में भी घना कोहरा छाया है। कड़ाके की ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।

हाथरस में घने कोहरे की वजह से दिन में रात जैसा माहौल रहा। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सिर्फ वाहनों की लाइट ही नजर आ रही थी।

हाथरस में घने कोहरे की वजह से दिन में रात जैसा माहौल रहा। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सिर्फ वाहनों की लाइट ही नजर आ रही थी।

उन्नाव भी कोहरे की चादर ढका रहा। यहां ओस की बूंदें रिमझिम जैसी महसूस हुईं।

उन्नाव भी कोहरे की चादर ढका रहा। यहां ओस की बूंदें रिमझिम जैसी महसूस हुईं।

कानपुर में ठंड से राहत के लिए लोगों ने अलाव जलाया। राहगीर भी रुक-रुक कर अलाव तापते नजर आए।

कानपुर में ठंड से राहत के लिए लोगों ने अलाव जलाया। राहगीर भी रुक-रुक कर अलाव तापते नजर आए।

2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

21 दिसंबर- पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा पड़ सकता है। पूर्वी यूपी में भीषण कोहरा देखने को मिल सकता है। दृश्यता शून्य से 100 मी. तक रह सकती है।

20 दिसंबर- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोहरा रहेगा। दृश्यता 0 से 100 मीटर तक रह सकती है। कहीं-कही पर बादल भी देखने को मिल सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *