Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

भारी बारिश से त्राहिमाम, रुद्रप्रयाग में लोगों को बचाने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार तेज बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जिसकी वजह स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदियां ऊफान पर हैं, कई जगहों पर कॉलेज और घर की इमारतें ढह गई हैं। एसडीआरफ और एनडीआरएफ टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों को बचाने के लिए एसडीआरफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने ट्वीट कर बताया, “हेलीकॉप्टर की मदद से मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों को बचाने का अभियान शुरू हो गया है। नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित किया गया है, जहां लोग पैदल पहुंच रहे हैं। उन्हें रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे आगे बढ़ रहे हैं।”

जोशीमठ में गिरी इमारत, 3 लोगों को किया गया रेस्क्यू

जोशीमठ के हेलंग गांव में एक इमारत गिर गई है, घटना के समय मकान में सात मजदूर मौजूद थे, एसडीआरफ की टीम ने उनमें से तीन लोगों को बचाया है और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। बचाव अभियान जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *