Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

दशहरा पर 3 दिन की छुट्टी, दिवाली समेत साल में अभी इतनी छुट्टियां बाकी, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ : फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर से नवरात्री शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही दशहरा, दिवाली और भैया दूज के बीच सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है।

साल 2023 के खत्‍म होने में अभी ढाई महीने बचे हैं। इस दौरान जॉब करने वाले लोगों को इस साल में सात छुट्टियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही, दशहरा पर सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी का फायदा होगा।

यूपी सरकार के सार्वजनिक अवकाश(छुट्टी) की लिस्‍ट के मुताबिक, इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार है और 23 अक्टूबर को महानवमी की छुट्टी है। इसलिए रविवार की छुट्टी के साथ दशहरा पर्व पर कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, अगर आपका ऑफिस फाइव डे वर्क वाला है तो आपको चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

इस बार दिवाली(Diwali 2023) की छुट्टी 12 नवंबर को यानी रविवार को पड़ रही है। इसके बाद गोवर्धन पूजा के दिन यानी 13 नवंबर(सोमवार) को भी छुट्टी होगी। भैया दूज के लिए छुट्टी 15 नवंबर(बुधवार) को होगी। अगर आप मंगलवार (14 नवंबर) को ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं, तो आप दिवाली पर चार दिनों की लंबी छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा नवंबर महीने में 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी।

यूपी सरकार की सार्वजनिक अवकाश लिस्‍ट के मुताबिक, अक्‍टूबर और नवंबर में कई छुट्टी रहेंगी, लेकिन दिसंबर में सिर्फ एक छुट्टी मिलेगी। यह छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे की होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *