Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने 15 घर जलाए

नई दिल्ली : बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद मणिपुर में हिंसा नहीं रुक रही। रोजाना हो रही गोलीबारी-आगजनी के बीच अब खबर आ रही है कि इम्फाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों की भीड़ ने अपने विरोधी समुदाय के 15 घरों में आग लगा दी और जमकर उत्पात मचाया। हिंसा के दौरान हुई गोलीबारी में एक 45 वर्षीय व्यक्ति के जांघ पर गोली लगी है। जिसके बाद उसे तुरंत रिम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है।

कुकी और मेतैई दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के जान के प्यासे बने हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार की रात बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साए कुकी समुदाय के लोग ने कुकी समुदाय के कई घरों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में आए और भीड़भाड़ वाले इलाके में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है। जिसको पार करके कुकी समुदाय के लोग मेतैई समुदाय के इलाके में पहुंचे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *