दैनिक उजाला, डेस्क : सभी मां-बाप यह चाहते हैं कि उनके बच्चे कभी भी शिक्षा के मामले में पीछे न रहें क्योंकि अगर वो शिक्षा में पीछे रह जाएंगे तो जिंदगी के रेस में भी पीछे ही रहेंगे। यही कारण है कि सभी लोग अपने बच्चों को किसी न किसी स्कूल में पढ़ने के लिए जरूर ही भेजते हैं। लोगों का मानना है कि शिक्षक उनके बच्चों को सही राह दिखाएगा और अच्छी शिक्षा देगा मगर सोचिए जब शिक्षक को नॉर्मल सी स्पेलिंग न आए तो वो क्या सिखाएगा। एक प्रिंसिपल द्वारा बनाया गया एक चेक अभी काफी वायरल हो रहा है जो आपका भी दिमाग हिलाकर रख देगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल चेक में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें 7,616 रुपए के लिए बनाया हुआ चेक नजर आ रहा है मगर जब इंग्लिश में यही राशि लिखी गई तो स्पेलिंग बहुत ही अतरंगी नजर आई। प्रिंसिपल साहब ने 7 को Saven, हजार को Thursday, 100 को Harendra लिखा हुआ है। वहीं 6 और सोलह की स्पेलिंग भी सही नहीं दिख रही है मगर वो साफ नहीं है तो बता नहीं सके। वहीं नाम की बात करें तो उसकी स्पेलिंग भी गलत है। चेक में नीचे हस्ताक्षर हैं और उसके नीचे सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का मोहर लगा हुआ है। मोहर के मुताबिक ये हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का एक स्कूल है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rana_indrjeet नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हिमाचल प्रदेश के सिरमौर इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक चेक बनाया है, ये बच्चों को क्या पढ़ाते होंगे।’ खबर लिखे जाने तक इस फोटो को बहुत सारे लोगों ने अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- 18% से पास होकर सरकारी नौकरी पाने वाला होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- आरक्षण से पढ़ाई की होगी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। दैनिक उजाला लाइव किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

