Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

क्या Mathematics के पेपर में CBSE से हुई बड़ी चूक? लोगों के दावे हुए वायरल तो CBSE ने जारी किया अपना बयान

  • अभी सोशल मीडिया पर CBSE के एक Question paper का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और उन सभी में से कुछ वायरल न होता हो। हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता है और कई बार तो एक ही वीडियो इतना ज्यादा वायरल होता है कि हर कुछ देर में फीड पर वो नजर आ जाता है। ऐसे वीडियो अकसर ट्रोलिंग से जुड़े होते हैं और अभी भी एक वीडियो जो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है, वो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में लोग CBSE को ट्रोल कर रहे हैं। CBSE के मैथ के पेपर के QR कोड को लेकर यह सब हो रहा है और लोग ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको यह बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है जो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है और उसके बाद आपको CBSE के तरफ से दिए गए बयान के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पेपर नजर आता है जो Mathematics का है। अब पेपर में ऊपर एक QR कोड होता है और वीडियो के वायरल होने का सारा कारण वो QR कोड ही है। दरअसल इस QR कोड को स्कैन पर कुछ ऐसा खुल जो लोगों को हैरान कर रहा है और आप भी हैरान होंगे। दरअसल लोगों ने जब उस QR कोड को खोला तो यूट्यूब पर एक वीडियो खूल रहा है जो Rickroll का है। यह हमारा नहीं बल्कि लोगों का दावा है और इसी वजह से लोग वीडियो बना रहे हैं और CBSE को ट्रोल कर रहे हैं। इस मामले को लेकर CBSE की तरफ से भी बयान सामने आ गया है मगर यह जानने से पहले कि CBSE ने इस मामले में क्या कहा, आप वीडियो को जरूर देखिए।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Netajinonsense1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, इंडिया ने मैथ्स के क्वेश्चन पेपर पर Youtube QR कोड प्रिंट करके 2.5 मिलियन स्टूडेंट्स को रिकरोल कर दिया।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अच्छा है पेटीएम से पैसे नहीं काटे। दूसरे यूजर ने लिखा- मोगैंबो खुश हुआ। तीसर यूजर ने लिखा- बेवकूफ बना दिया। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसा नहीं हो सकता है। आपको बता दें कि कई सारे लोगों ने इस गलत भी बताया तो कुछ लोगों ने उन्हें रिप्लाई देते हुए बताया कि ऐसा सच में हो रहा है।

CBSE ने मामले में क्या बयान दिया?

क्वेश्चन पेपर्स को लेकर सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, उसे लेकर अब CBSE की तरफ से इस पर बयान सामने आ गया है। CBSE ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है और उसमें लिखा है, ‘क्वेश्चन पेपर्स पर कई सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें QR कोड भी शामिल हैं, ताकि सिक्योरिटी ब्रीच के शक में क्वेश्चन पेपर असली है या नहीं, यह वेरिफाई किया जा सके। 9 मार्च 2026 को क्लास 12 के लिए मैथ्स का एग्जाम हुआ था। कुछ क्वेश्चन पेपर सेट में ऐसा लगता है कि दिए गए QR कोड में से किसी एक को स्कैन करने पर वह YouTube वीडियो से लिंक हो जाता है। ऐसा लगता है कि इससे परेशान स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स के बीच क्वेश्चन पेपर्स की सच्चाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।’ उसी प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, ‘बोर्ड यह कन्फर्म करता है कि क्वेश्चन पेपर असली हैं। क्वेश्चन पेपर की सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं किया गया है। हालांकि क्वेश्चन पेपर्स की सच्चाई को लेकर चिंता खत्म हो गई है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और बोर्ड यह पक्का करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है कि भविष्य में ऐसी दिक्कतें दोबारा न हों।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *