Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

देखो-देखो सच में उड़ गई पापा की परी, गली में खड़ी लड़की दीवारों के सहारे खटाखट चढ़ गई छत पर

  • सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चढ़ते हुए नजर आ रही है

दैनिक उजाला, डेस्क : Spider Man के बारे में तो अब तक आपने सुना था। स्पाइडर मैन की खासियत ये है कि वह किसी मकड़े की तरह ही दीवारों पर आसानी से चढ़ सकता है। उलटा हो या सीधा, सपाइडर मैन हर तरह से दीवारों पर चढ़ और उतर सकता है। फिल्मों में अब तक यहीं देखने को मिला है। अब तक तो हम सबने सिर्फ Spider Man ही देखा था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में Spider Woman देखने को मिली। जो दीवार के सहारे खटाखट घर के छत पर चढ़ गई।

गली में खड़ी लड़की दीवार के सहारे छत पर चढ़ गई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक पतली सी गली में खड़ी है। गली की चौड़ाई महज 3 फीट होगी। गली के दोनों तरफ घर बने हुए हैं। वीडियो में लड़की को छत की ओर इशारा करते हुए देखा जा सकता है। वह स्पाइडर मैन के सिग्नेचर स्टेप को दिखाते हुए घर के छत की ओर इशारा करती है। जिसके बाद उन घरों के बाहरी दीवारों पर लड़की पैर जमाते हुए किसी स्पाइडर मैन की तरह चढ़ते जाती है। चढ़ते-चढ़ते वह लड़की घर के छत पर पहुंच जाती है।    

लोगों ने लड़की को बताया Spider Woman

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasmicbhaii नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक तमाम लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये तो स्पाइडर मैन की चचेरी बहन लग रही है। दूसरे ने लिखा- आज तो भाई पापा की परी उड़ गई। तीसरे ने लिखा- ये लड़कियां ऐसे ही घरों में चोरी करती हैं।  

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *