- एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे
हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ समय तो बिताते ही हैं। लोगों को जैसे ही अपने काम से समय मिलता है या फिर जैसे ही उन्हें बोरियत महसूस होती है तो वो तुरंत ही सोशल मीडिया की गलियों में समय बिताने के लिए निकल जाते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि रोज कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी डांस और अतरंगी हरकत के वीडियो और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूध बेचने वाला आदमी शख्स को दूध दे देता है। इसके बाद वो हिसाब करने के लिए बोलता है तो शख्स पूछता है कि कितना हुआ है। इस पर दूध बेचने वाला बंदा उसे 5 हजार रुपए देने के लिए बोलती है और वो शख्स उसे पैसे दे ही रहा था कि उसकी पत्नी उसे रोक लेती है। वो बोलती है कि ऐसे किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद महिला हिसाब करती है और हिसाब करने के बाद पता चलता है कि दूध वाले का पैसा 6,300 निकलते हैं। इसी तरह महिला स्मार्ट बनने के चक्कर में अपने पति की ही नुकसान कर देती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 10 हजार लोगों ने देख ही लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाभी ने गरीबों को सताया नहीं कभी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। दैनिक उजाला लाइव किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

