Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

स्कूल से लौट रही बच्ची को गाय ने सींग से उछाला, फिर पटककर पैरों से रौंदा, वीडियो वायरल

नई दिल्ली : चेन्नई से एक दिलदहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. यहां स्कूल से लौट रही एक बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया। यह घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बैग टांगे हुए बच्ची अपने छोटे भाई और मां के साथ चल रही थी तभी वहां मौजूद दो गायों में से एक गाय भड़क जाती है और उसे अपने सींग से बच्ची को उछालकर पटक देती है। इसके बाद गाय लगातार उस पर हमला करती है।

इस बीच चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर गाय को भगाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान गाय बार-बार बच्ची पर हमला करती रही। कई कोशिशों के बाद गाय को वहां से भगाया गया. जानकारी के मुताबिक गाय के हमले से बच्ची जख्मी हो गई, उसे शरीर पर कई चोटें आई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *