Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Viral Video : महिला को झरने में स्टंट दिखाना पड़ा महंगा

दैनिक उजाला डेस्क : आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रूकती। लोग कहीं घूमने जाते हैं तो वहां से अपनी हर एक्टिवि दिखाने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीं कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि कई बार लोग अपना मजाक खुद ही बना बैठते हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को झरने में स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला झरने में जाकर मजे ले रही है। उसे वीडियो बनवाने का शौक चढ़ा हुआ था। वीडियो के चक्कर में महिला बिना कुछ सोचे झरने के समीप जाकर झूमने लग जाती है। महिला नीचे खड़े पानी में पहले कूदने का विचार मन में लाती है। 10 सेकेंड के इस वीडियो में पहले यही नजर आता है कि महिला की मंशा पानी में छलांग लगाने की है, लेकिन जैसी ही वह छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ती है तो उसके पैर डगमगा जाते हैं।

https://twitter.com/Fun_Viral_Vids/status/1693312932040368384?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1693312932040368384%7Ctwgr%5Edd67f761bd332a04188c1290e3e8ede6acfadc1a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2F

महिला जैसे ही चट्टान से नीचे की ओर छंलाग लगाने का प्रयास करती है तो वह फिर लड़खड़ाते हुए एकदम नीचे की ओर आने लग पड़ती है। चट्टान पर फिसलन होने से वो इतनी तेज नीचे की ओर भागती है कि वह कैमरे के सामने तक पहुंचते-पहुंचते सीधे मुंह के बल नीचे गिर जाती है। महिला को नीचे गिरता देख वीडियो बना रही महिला भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *