Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बिजनौर में युवक और युवती ने शादी से पहले किया मतदान, बाद में शादी की रस्मों को दी प्राथमिकता

बिजनौर : बिजनौर के नूरपुर में एक मतदान केंद्र पर दूल्हा पहले वोट डालने के लिए पहुंचा इसके बाद ही वह बरात लेकर गया। वहीं, इंटर कॉलेज बिजनौर में मतदान केंद्र पर एक युवती ने शादी से पहले मतदान को प्राथमिकता दी। इस युवती की बरात आज शाम को ही आनी है। घर में चल रही शादी की तैयारियों के बीच समय निकालकर युवती ने मतदान करना बेहतर समझा।

जौनपुर में फर्जी वोटिंग में 29 लोगों को हिरासत में लिया

मतदान के दौरान सपा कार्यकर्त्ताओ ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया। गाजीपुर शहर के सेंट लूदर्स कान्वेंट स्कूल के पोलिंग बूथ पर धरने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने धरने पर बैठे सपा कार्यकर्त्ताओं को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर जौनपुर के खेतासराय में मतदान के दौरान आधार कार्ड मिसमैच के मामले में 12 महिलाओं और 17 पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस सभी को लेकर थाने लेकर गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *