Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अयोध्या जा रहे हैं तो साथ में जरूर रखें आधार कार्ड, इन बातों की भी रखें सावधानी

  • अयोध्या आने वाले भक्तों को अपने साथ आधार कार्ड जरूर रखना चाहिए।
  • किसी भी स्थान पर जांच में यह सहयोगी होगा।
  • भगवान राम लला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने से पहले अपने सामान को लॉकर में जमा करना पड़ेगा।

अयोध्या : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और उससे पहले इस तीर्थनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से भक्त राम नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों की सावधानी जरूर रखें, वरना आप परेशानी में फंस सकते हैं।

भगवान राम लला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने से पहले अपने सामान को लॉकर में जमा करना पड़ेगा। यह लॉकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम भक्तों को फ्री में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पर्स, मोबाइल आदि चीजों को लेकर आप मंदिर में बिल्कुल भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इस बात को लेकर पहले ही सतर्क रहें।

अयोध्या में आपको सुरक्षा नियमों का सख्ती के साथ पालन करना होगा। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी कठोर है। ऐसे में अपने सामान में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु न रखें, जो आपके लिए मुसीबत खड़ी कर दें।

अयोध्या आने वाले भक्तों को अपने साथ आधार कार्ड जरूर रखना चाहिए। किसी भी स्थान पर जांच में यह सहयोगी होगा। राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले मेहमानों को 20 जनवरी की शाम से 21 जनवरी की दोपहर तक आने की सलाह दी गई है। राम मंदिर में भक्तों को प्रवेश 22 जनवरी के बाद ही मिलेगा।

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर व कोहरा की चेतावनी जारी की है। ऐसे में 22 जनवरी तक अयोध्या में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अयोध्या जाने से पहले मौसम के मुताबिक कपड़े व वहां ठहरने की व्यवस्था जरूर करें। कड़ाके की सर्दी के बीच घर के बच्चों और बुजुर्गों को फिलहाल अयोध्या ले जाने से बचें। मौसम के बारे में लगातार अपडेट जानकारी लेते रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *