Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

मौसम विभाग : दिल्ली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट

नई दिल्ली : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिल्ली में भीषण ठंड और शीतलहर शुरू होने वाली है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वैसे अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रभाव अब मैदानी इलाकों में दिखेगा। आने वाले सात दिनों में तेज ठंड़ी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ जाएगी। तापमान लगातार गिरेगा। दिल्ली ही नहीं एनसीआर में जबरदस्त ठंड शुरू हो जाएगी।

यहाँ भी अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी। राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रह सकता है।

दिल्ली औसत एक्यूआई 332 तक पहुंचा
दिल्ली बुधवार को स्मॉग की चादर से ढकी हुई थी। एनसीआर की हवा की हालत काफी खराब है। पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली में औसत एक्यूआई 332 तक पहुंच गया है। जिसे बहुत ही खराब श्रेणी में रखा जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *