Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

उत्तर भारत में जमा देने वाली ठंड का दौर जारी, देखें कहां हो सकती है बारिश और बर्फ़बारी

नई दिल्ली : पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली ठंड का दौर जारी है। देश की राजधानी दिल्ली सहित अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के 21 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण 21 तारीख के शुरुआती घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के साथ तापमान में गिरावट की भी भविष्यवाणी की है। मंगलवार को, कई उत्तर भारतीय राज्यों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण इस सर्दी के मौसम में दिल्ली में अब तक बारिश नहीं हुई है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना
23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी को कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *