Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में मौसम का आरेंज अलर्ट, 24 घंटे में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बहुत जबरदस्त बदलाव होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर को भारी होने की संभावना जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में मौसम संबंधित सावधानियां बरतें। जल भराव, कच्चे रास्तों और भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों कई लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही आधारभूत सरंचाओं को काफी नुकसान पहुंचा था। ऐसे में मौसम विभाग की यह चेतावनी बहुत ही बड़ी है।

वहीं जम्मू और कश्मीर के लिए भी मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि 14 और 15 अक्टूबर को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि मौसम से संबंधित सावधानियां बरतें। जलभराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात मध्यम वर्षा हुई।

राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार रात से 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में 0.6 मिमी बारिश हुई जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में 2.1 मिमी बारिश हुई। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में सर्वाधिक वर्षा केरल के पोनमुडी में 12 सेंटीमीटर, तमिलनाडलू के चित्तर में 10 और थिरपराप्पु नौ सेंटीमीटर बारिश हुई है। केरल के एनामक्कल आठ सेंटीमीटर और कर्नाटक के मणि में सात सेंटीमीटर बारिश हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *