- पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं, चुनाव को लेकर बंगाल में एसआईआर कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है, SIR का विरोध ममता बनर्जी लगातार कर रही हैं
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने ममता बनर्जी सरकार यानी पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को अधिकारियों के खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई ‘SIR के संबंध में गंभीर गलत काम, ड्यूटी में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल के लिए की गई है।
ईसीआई ने जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया है, उनके नामों की लिस्ट भी सामने आ गई है। ये नाम AERO, डॉक्टर सेफौर रहमान, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर, 56-समसेरगंज असेंबली सीट, जिला मुर्शिदाबाद। नीतीश दास, रेवेन्यू ऑफिसर, फरक्का और 55-फरक्का असेंबली सीट के लिए AERO पद पर तैनात थे।
एसके. मुर्शिद आलम को भी सस्पेंड किया गया
AERO, दलिया रे चौधरी, महिला डेवलपमेंट ऑफिस, मयनागुड़ी डेवलपमेंट ब्लॉक और AERO, 16-मयनागुड़ी असेंबली सीट, एसके. मुर्शिद आलम, ADA, सुती ब्लॉक और AERO 57-सुती विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करते थे।
देबाशीष बिस्वास भी हुए सस्पेंड
सत्यजीत दास, संयुक्त BDO और जॉयदीप कुंडू, FEO दोनों AERO 139-कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करते थे। देबाशीष बिस्वास, संयुक्त BDO और AERO 229-डेबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए के काम करते थे।
SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ बंगाल की सीएम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची। ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई जारी है, लेकिन अदालत ने SIR प्रक्रिया में किसी भी तरह की रोक या बाधा बर्दाश्त नहीं करने का सख्त संदेश दिया है।

