Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

ब्रजभूमि में मिले स्नेह और सहयोग को भुला नहीं पायेंगे: जिला जज

मथुरा : मथुरा के जिला जज राजीव भारती का सरकारी अधिवक्ताओं ने स्मृृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि के न्याय क्षेत्र में उन्हें दो बार कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिला जज के पद पर कार्य करते समय उनके सहयोगियों का, सरकारी अधिवक्ता और न्याय क्षेत्र से जुड़े कर्मियों एवं बार के सम्मानित सदस्यों का जो स्नेह और सहयोग मिला उसे वह भुला नहीं पायेंगे।

विदित हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का रजिस्टार जनरल महानिबंधक नियुक्त किया गया है।

बुधवार को जिला जज राजीव भारती के तबादला होने पर डीजीसी शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु, भीष्मदत्त तोमर, ब्रजेश कुंतल, मुकेश बाबू, महेशचन्द्र गौतम, हरेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश चैधरी, चन्द्रभान सिंह, खडग सिंह छौंकर, रनवीर सिंह, अभिषेक कुमार, रामवीर यादव, रामपाल सिंह, भगत सिंह आर्य, नरेन्द्र कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, अविनीश उपाध्याय, राजू सिंह, हेमेन्द्र भारद्वाज, सुभाष चतुर्वेदी, मान सिंह, रवेन्द्र कुमार आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *