Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

Bulandshahr: रात में बहू की करतूत से पति बेहोश, होश आया तो पता चली करतूत

बुलंदशहर : जिले में एक महिला की करतूत से उसके पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति और ससुराल वालों को रात के खाने में नशे का पाउड़र मिलाकर खिलाकर बेहोश कर फरार हो गई।
जाते समय महिला घर से लाखों के जेवर, 20 हजार की नकदी और बेटी को ले गई। पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह ली जब वो होश में आए। ससुरालियों ने थाने में तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सदस्य घर पर थे। उसके पुत्रवधू ने सब्जी और अन्य खाना बनाया। सास, ददिया सास, पति, ननद देवर सभी ने खाना खाया। ससुर ने खाना नहीं खाया था वह अपने कमरे में जाकर सो गए थे।

सुबह बेसुध मिले परिवार के लोग
गुरुवार की सुबह सात बजे ससुर की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं। आवाज देकर उठाना चाहा लेकिन सब बेसुध पड़े थे। इससे उसके होश उड़ गए।

उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया तो पता चला कि वो वहां नहीं पहुंची है।
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने चांदी के जेवर 20 हजार की नकदी और दो साल की बेटी को अपने साथ ले गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *