Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

इंडिया आने से कहां डरा दिल, श्रीलंका से खिंची चली आई विग्नेश्वरी, आंध्र प्रदेश के युवक से रचाई शादी

नई दिल्ली : भारत में टूरिस्ट वीजा पर आई श्रीलंकाई महिला विग्नेश्वरी ने आंध्र प्रदेश के लड़के लक्ष्मण से शादी कर ली है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी, जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। विग्नेश्वरी की नागरिकता पर सवाल खड़े करते पुलिस ने उसे भारत से श्रीलंका वापस जाने के लिए नोटिस दिया है।

श्रीलंका से लक्ष्मण के प्यार में खिंची चली आई विग्नेश्वरी की कहानी बड़ी गजब की है। लक्ष्मण (28) आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के रहने वाला है, जिसकी मुलाकात श्रीलंका की विग्नेश्वरी (25) से फेसबुक पर 2017 में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जब दोनों के रिश्ते को काफी समय बीत गया तो फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।

फोन पर बातचीत में लक्ष्मण और विग्नेश्वरी के बीच मिलने का पूरा प्लान फिक्स हो चुका था, जिसके बाद उसी तर्ज पर विग्नेश्वरी ने टूरिस्ट वीजा अप्लाई किया। प्लान तय होने के बाद विग्नेश्वरी ने 8 जुलाई को कोलंबो से फ्लाइट पकड़ी और चेन्नै पहुंच गई। यहां उसे लेने के लिए लक्ष्मण पहले से ही मौजूद था। विग्नेश्वरी को रिसीव करने के बाद लक्ष्मण उसे घर ले आया। घर वालों से बातचीत के बाद दोनों ने वी कोटा मंडल के एक मंदिर में 20 जुलाई को शादी रचा ली।

विग्नेश्वरी जिस तरह से टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, वह कोई नागरिकता का पैमाना नहीं है। यही वजह है कि जब इलाके में लोगों को जानकारी हुई तो यह खबर पुलिस तक जा पहुंची। इसके बाद पुलिस ने विग्नेश्वरी को भारत से अपने देश श्रीलंका वापस जाने का नोटिस दे डाला। दरअसल विग्नेश्वरी का टूरिस्ट वीजा 15 अगस्त तक ही वैध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *