Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

प्यार के लिए अंजू के बाद अब दीपिका फरार, दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ कुवैत भागी

जयपुर : राजस्थान के अलवर से प्रेमी के लिए पाकिस्तान गई अंजू के बाद अब डूंगरपुर में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला। जहां दो बच्चों की माँ एक समुदाय विशेष के युवक के साथ कुवैत भाग गई। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला का ब्रेन वॉश कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। इसको लेकर महिला की बुर्का पहनने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो जब घरवालों तक पहुंची, तब उन्हें इस मामले की जानकारी लगी। इसको लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने डूंगरपुर के कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह हैरान कर देने वाला मामला डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस मामले को लेकर गत 15 जुलाई को पीड़ित पति मुकेश ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी दीपिका (35) की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसमें मुकेश बताया कि उसके 13 साल की एक बेटी और 8 साल का बेटा है। पति ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता है। गत 10 जुलाई को उसकी पत्नी तबीयत खराब बताकर गुजरात के खेडब्रह्मा (साबरकांठा) चली गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वहां आती जाती रहती थी। उसके बाद उसकी पत्नी घर नहीं लौटी। जिसकी कोई जानकारी नहीं लगी।

बता दें कि महिला दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी जबकि उसका पति मुंबई में काम करता था। पति की गैरमौजूदगी में महिला इलाज के लिए अक्सर गुजरात और उदयपुर जाती रहती थी। 10 जुलाई को भी वो खुद को बीमार बताकर गुजरात इलाज के लिए गई थी लेकिन 13 जुलाई तक वापस नहीं लौटी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *