Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

Viral Video : महिला ने चप्पल फेंककर मारी, मुंह में चप्पल दबाकर भाग गया सांप

नई दिल्ली : Cobra Viral Video सोशल मीडिया पर रोजाना बड़ी संख्या में फनी और रोचक वीडियो वायरल होते रहे हैं। इनमें कुछ जंगली जानवरों भी होते हैं। आपने किंग कोबरा यानी सांप के कई वीडियो देखे होंगे, जो काफी डरावने और खतरनाक होते है। जब कोई सांप सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों सिटी-बिटी गुल हो जाती है। इन दिनों इंटरनेट पर कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोबरा सांप घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने कुछ ऐसा कर दिया कि आपको डर के एहसास के साथ हंसी भी छूट जाएगी। सांप का ऐसा वीडियो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

महिला ने सांप को भगाने के लिए फेंकी चप्पल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक किंग कोबरा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक कोबरा सांप एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। तभी पास में खड़ी एक महिला उसे देख लेती है और उसे रोकने की कोशिश की। कोबरा को घर में घुसते देख घबराई महिला उसे चप्पल फेंककर मारने की कोशिश करती है। चप्पल लगने से सन्न कोबरा सांप एक बार के लिए ठिठक जाता है। लेकिन अगले ही पल वह कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आपकी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *