Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

महिला ब्रजकेसरी खिताबी कुश्ती प्रतियोगिता 1अप्रैल को

दैनिक उजाला, मथुरा : जिला क्रीड़ा भारती मथुरा के तत्वावधान में महिला ब्रजकेसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 अप्रैल को सुबह होगी।

आयोजन सचिव सोनू पहलवान के अनुसार इस प्रतियोगिता में आगरा, अलीगढ़, पलवल, भरतपुर सहित पूरे ब्रज की महिला पहलवान प्रतिभाग कर सकती हैं। कोच और महासचिव भूपेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार यह प्रतियोगिता खिताबी कुश्ती प्रतियोगिता है। इस कुश्ती प्रतियोगिता को चार कैटेगरी में विभाजित किया गया है, जिसमें ब्रज केसरी, जिला केसरी, ब्रज चैंपियन और बाल केसरी महिला पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता है। पहलवानों का वजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

इसके लिए सभी महिला खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की मूल कॉफी के साथ आना आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्रीडा भारती के अध्यक्ष कमल किशोर, उपाध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी, यूथ जिला आइकॉन अवार्ड विजेता कन्हैया गुर्जर भारत केशरी देवेंद्र पहलवान रहेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *