Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

भारत ने लिया पहलगाम का बदला, पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला, देखें पूरा हमला फोटो में

  • भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है, पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत ने मुजफ्फराबाद समेत कई ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है

नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे गए हैं। अन्य ठिकानों पर मारे गए आतंकियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अब भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को कन्फर्म किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ये हमला किया गया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है। 

पीओके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। 

पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद, मुरीदके समेत अलग-अलग इलाकों से हमला-रेस्क्यू की फोटोज। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद, मुरीदके समेत अलग-अलग इलाकों से हमला-रेस्क्यू की फोटोज।

भारत ने बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। आगे 20 फोटोज में एयर स्ट्राइक, तबाही, राहत-बचाव और पाकिस्तान के जवाबी कार्रवाई की पूरी कहानी….

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ये वीडियो शेयर किया। कैप्शन में 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखा।

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ये वीडियो शेयर किया। कैप्शन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हमले में घायलों को बहावलपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

भारत के हमले में मुजफ्फराबाद में क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत की तस्वीर।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हमले के बाद PAK सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

मुरीदके में भारी तबाही हुई है। लोगों के घरों को खाली करवा दिया गया है। राहत-बचाव का कार्य चलाया जा रहा है।

एयर स्ट्राइक के बाद PoK के मुजफ्फराबाद में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सड़कों पर जवानों की तैनाती की गई है।

लाहौर से 30km दूर मुरीदके में रेस्क्यू किया जा रहा है। हमले वाले इलाके में लगातार एम्बुलेंस पहुंच रही हैं।

पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने यह फोटो जारी की है। इसमें पंजाब प्रांत के बहावलपुर के एक हॉस्पिटल में हमले में घायल का इलाज हो रहा है।

हमले की आवाजें सुनकर मुरीदके शहर में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में भारत के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। विक्टोरिया हॉस्पिटल के बाहर लोगों ने भारत विरोध नारेबाजी की।

पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित करते हुए अगले 48 घंटों में सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

इस्लामाबाद में एक फायर स्टेशन के बाहर फायर फाइटर्स की तैनाती की गई है। शहर में अलर्ट जारी हुआ है।

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से तबाही की फोटोज सामने आ रही हैं। लोकेशन स्पष्ट नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को तबाह किया। यहीं से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि भारत के हमले में मस्जिद तैयब में तबाही हुई है।

धमाके के बाद हमले वाले इलाके से धुआं उठता दिख रहा है। लोकेशन स्पष्ट नहीं है।

भारतीय सेना ने बुधवार रात 1:28 बजे पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की जानकारी देते हुए वीडियो शेयर किया। लिखा- हमले के लिए तैयार, जीतने के लिए ट्रेंड

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *